पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम

300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप एवं ईको वाहन सहित 9.08 लाख रुपये का मशरूका बरामद

संगठित अपराध की धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई, 5 आरोपी गिरफ्तार

चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी संगठित अपराधों में शामिल आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी : एसएसपी शशि मोहन सिंह

        रायगढ़, 08 जून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट से लाखों रुपये मूल्य के एस.एस. स्क्रैप पाइप की चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर कंपनी के भीतर रखे स्क्रैप पाइप को चोरी कर बाहर निकालने और बेचने की साजिश रची थी।

प्लांट के भीतर से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप की हुई थी चोरी

  एनआरवीएस स्टील लिमिटेड, पूंजीपथरा के प्रबंधक पवन अग्रवाल द्वारा दिनांक 06 जून 2026 की रात्रि थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड की जांच के दौरान लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 08 हजार रुपये है, चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सक्रिय सूचनातंत्र से खुला चोरी का राज

  थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान थाना प्रभारी के सक्रिय सूचनातंत्र मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गया एस.एस. पाइप जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और कुछ लोग उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

           सूचना पर पुलिस टीम ने एनआरवीएस स्टील प्लांट के पीछे क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने संगठित होकर चोरी करना स्वीकार किया।

ऐसे रची गई थी लाखों की चोरी की साजिश

  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी के किल्न से निकाले गए खराब एस.एस. पाइप को फ्लाई ऐश (डस्ट) के भीतर छिपाकर प्लांट से बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी।

  योजना के तहत आरोपी बृज कुमार खटकर (प्लांट जेसीबी आपरेटर) ने जेसीबी के माध्यम से स्क्रैप पाइप को फ्लाई ऐश में दबाया। इसके बाद प्लांट के लोडर चालक दीपक कुमार कश्यप ने पाइप को ट्रेलर क्रमांक CG 13 D 6980 में लोड किया और उसके ऊपर फ्लाई ऐश भर दी।   ट्रेलर चालक नंदकिशोर विश्वकर्मा चोरी के माल को प्लांट से बाहर निकालकर गेरवानी क्षेत्र में ले गया, जहां पाइप को छिपाकर रखा गया।

  बाद में आरोपी करन श्रीवास की ईको वाहन क्रमांक CG 13 BH 7556 में आरोपी राजेश पटेल के साथ मिलकर पाइप को लोड कर तराईमाल जंगल में छिपा दिया गया था। आरोपियों की समय मिलने पर चोरी के माल को बेचकर रकम आपस में बांटने वाले थे।

चोरी का माल और वाहन बरामद

     पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तराईमाल जंगल से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप तथा परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन CG 13 BH 7556 बरामद किया।

  बरामद मशरूका — 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप कीमत 1,08,000 रुपये, ईको वाहन CG 13 BH 7556 कीमत 8,00,000 रुपये,  कुल बरामदगी मूल्य 9,08,000 रुपये है।

संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई

  विवेचना में आरोपियों द्वारा पूर्व योजना बनाकर संगठित रूप से अपराध कारित करना पाए जाने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक विनोद शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी एवं सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

  औद्योगिक इकाइयों में चोरी, गबन और अंदरूनी मिलीभगत से अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संगठित अपराध में शामिल व्यक्ति को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी
1. नंदकिशोर विश्वकर्मा पिता बिहारी विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेहदा, थाना लावालंग, जिला चतरा (झारखंड), हाल मुकाम पूंजीपथरा
2. राजेश कुमार पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बगबुड़ा, थाना पूंजीपथरा।
3. करन श्रीवास पिता लालाराम श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा
4. दीपक कुमार कश्यप पिता राजकुमार कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी रूगदा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम गेरवानी।
5. बृज कुमार खटकर पिता सुरीतराम खटकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्वालिनडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम गेरवानी।

जब्त मशरूका
300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप – कीमत 1,08,000 रुपये
ईको वाहन CG 13 BH 7556 – कीमत 8,00,000 रुपये
कुल बरामदगी : 9,08,000 रुपये

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...