पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर रहे युवकों को समझाने पहुंचे थे वार्ड पार्षद, बीच-बचाव करने पर आरोपी ने की थी मारपीट

spot_img


घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने फरार था आरोपी, घर लौटने की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने दबोचा

थाना जूटमिल की टीम ने आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार की निगरानी और फिर सटिक सूचना पर दी दबिश

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड बरामद

पुलिस की पूछताछ में जीजा के साथ विवाद के दौरान पार्षद द्वारा बीच-बचाव करने से नाराज होकर हमला करना स्वीकार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


      रायगढ़, 16 सितंबर 2026 । जूटमिल पुलिस ने वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी कमल सारथी, उम्र 26 वर्ष को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी पतासाजी के लिए लगातार निगरानी रखते हुए घर लौटने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर जप्त किया गया है।

            जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देखकर वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया, जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा । आरोपी ने पार्षद को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के जैक रॉड से पार्षद विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई।

           घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

        मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना जूटमिल की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार लुकते-छिपते फरार था। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों को आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी तथा मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।

       इसी दौरान आरोपी कमल सारथी के घर वापस आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर जूटमिल पुलिस ने तत्काल उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके जीजा के साथ झगड़ा-विवाद चल रहा था, इसी दौरान पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करते हुए उसे झगड़ा करने से मना किया, जिस पर वह गुस्से में आ गया और जैक रॉड से पार्षद पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड बरामद कर जप्त किया है। आरोपी को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

       एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

             मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, राजेश पटेल, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

कमल सारथी पिता मनोज सारथी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड सारंगढ़, थाना जूटमिल, रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

        जनप्रतिनिधि सहित किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट, धमकी अथवा हिंसक व्यवहार करने वालों को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

RAIGARH NEWS

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...