एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश

एफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

spot_img



रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले की सभी जनपद पंचायतों में संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा बैठक में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यशीलता एवं नियमित संचालन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की कार्यप्रणाली, लंबित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मांगों के निराकरण, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था तथा यूजर चार्ज संग्रहण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही स्वच्छाग्राही समूहों के मानदेय भुगतान, जियो-टैगिंग की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की भी जानकारी ली गई।
बैठक में अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सभी घटकों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण कर निर्धारित समय-सीमा में अपेक्षित प्रगति लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एपीओ जिला पंचायत, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा एसबीएम(जी) की जिला स्तरीय टीम के सदस्य उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

CHHATTISGARH NEWS

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

RAIGARH NEWS