अभियान संवेदना” : महिला थाना की कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से गिरफ्तार किया गया

शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा,रायगढ़



    11 जून, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतु जिले में अभियान संवेदना चलाया जा रहा है जिसमें लगतार महिला संबंधी अपराध में संवेदनशीलता बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में आज महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी द्वारा रायगढ़ की एक महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत पर महिला थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

          घटना के संबंध में पीड़िता ने दिनांक 28.04.2026 को महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आरोपी नीरापद बबली से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने स्वयं को रायपुर निवासी एवं पेंट-पुट्टी ठेकेदारी का कार्य करने वाला बताते हुए पीड़िता से विवाह करने का आश्वासन दिया था। पीड़िता द्वारा अपने परिजनों को भी आरोपी के संबंध में जानकारी दी गई थी।

           पीड़िता के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को आरोपी उसके घर आया और परिजनों से मुलाकात करने के बाद विवाह का विश्वास दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी कई बार उसके घर आता रहा तथा पीड़िता को कुडुमकेला ले जाकर किराए के मकान में वर्ष 2025 तक अपने साथ रखा, जहां वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 15.05.2025 को आरोपी उसे रायगढ़ स्थित घर छोड़कर चला गया। बाद में दिनांक 17.04.2026 को आरोपी पुनः पीड़िता के घर आया और यह कहते हुए विवाह से इंकार कर दिया कि वह पहले ही शादी कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी और वहां से चला गया।

       पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना टीम द्वारा पूर्व में भी दबिश दी गई थी, किंतु आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के सीतापुर क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर महिला थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीतापुर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।

            आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पेटला, जिला सरगुजा (सीतापुर क्षेत्र) से गिरफ्तार किया गया। थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली 36 साल पिता निवासी बबाली साकिन ऑगनबाडी माना कैम्प वार्ड नं 07 रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.) का पुरुषार्थ एवं स्वास्थ्य परीक्षण के.जी.एच. रायगढ़ में कराया गया। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

   महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता एवं दृढ़ता के साथ त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा विकासखंड में पीएम आवास योजना ठप, हितग्राही परेशानलैलूँगा में थमी पीएम आवास की रफ्तार, अधूरे पड़े हजारों सपनेपीएम आवास निर्माण ठप, लैलूँगा के...

रायगढ 11 जून। जिले के लैलूंगा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की रफ्तार थमती हुई नजर आ रही है। कई हितग्राहियों के घर अधूरे...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

छेड़खानी एवं महिला की गरिमा भंग करने के मामले में तीन आरोपी दोषसिद्धउप निरीक्षक गिरधारी साव की प्रभावी विवेचना से पांच साल पुराने मामले...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और धमकी देने के अपराध में न्यायालय का फैसला     11 जून, रायगढ़...