WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



6.168 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी  को मुखबिर सूचना पर दबोचा गया

ओडिशा से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करने की बात स्वीकार, अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त

            11 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे गांजा तस्कर *सतीश गोरख पिता चन्द्र प्रकाश गोरख, उम्र 31 वर्ष, निवासी सोनकरपारा, रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

            ज्ञात हो कि दिनांक 25.05.2026 को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बीड़पारा रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा, कुल वजन 6.168 किलोग्राम, बरामद किया गया था। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था।

          पूछताछ में इरशाद खान ने खुलासा किया कि वह अपने साढ़ू मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद, उम्र 43 वर्ष, निवासी जोगीडीपा के साथ मिलकर गांजा की बिक्री करता है तथा दो दिन पूर्व मोहम्मद वसीम ने उसके घर पर बिक्री के लिए गांजा रखा था। सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसका एक साथी सतीश गोरख उन्हें ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराता है। उसने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व सतीश गोरख ने ही 06 पैकेट गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। इस आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई थी।

            प्रकरण में फरार आरोपी सतीश गोरख की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बकरी-बकरों की खरीदी-बिक्री का कार्य करता है तथा इसी सिलसिले में ओडिशा जाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनांक 23.05.2026 को वह ओडिशा प्रांत के कनकतुरा जाकर एक अज्ञात व्यक्ति से 06 पैकेट गांजा खरीदकर लाया था, जिसे जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम को बिक्री के लिए दिया था। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से उसे ₹30,000 प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹2,750 शेष बचे थे। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में प्रयुक्त उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तालाब में नहाने के दौरान पानी में गिर गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,750 नगद जब्त किया है।

          अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी सतीश गोरख को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

              नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। फरार आरोपियों और तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...