ग्राम पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित



रायगढ़, 12 जून 2026/ ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
            कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव श्री पटेल के विरूद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं थाना पुसौर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन को मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत पंचायत सचिव भीचरण पटेल को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन ने निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत धरमजयगढ़ निर्धारित किया है। मामले की आगे की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे प्रधान पाठक, प्रवेश उत्सव और एफएलएन पर बनी रणनीतिशाला खुलने पूर्व तैयारियों, प्रवेश उत्सव...

नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के सफल संचालन हेतु विद्यालय स्तर की तैयारियों की हुई समीक्षारायगढ़, 12 जून 2026। जिला  प्रशासन के निर्देश पर नवीन...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे प्रधान पाठक, प्रवेश उत्सव और एफएलएन पर बनी रणनीतिशाला खुलने पूर्व तैयारियों, प्रवेश उत्सव...

नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के सफल संचालन हेतु विद्यालय स्तर की तैयारियों की हुई समीक्षारायगढ़, 12 जून 2026। जिला  प्रशासन के निर्देश पर नवीन...