20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवशंकर पैंकरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष व वार्ड के गण मान्य नागरिक शिक्षक शामिल हुए। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा सभी से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
शाला प्रवेश उत्सव के दौरान शाला विकास समिति का अध्यक्ष एवं पालकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









