“सोशल मीडिया पर छाए हृदय राम राठिया! जन्मदिन पर बधाइयों का ऐसा सैलाब कि दिनभर गूंजता रहा लैलूंगा”

spot_img

पूर्व विधायक को हजारों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फेसबुक-व्हाट्सएप रहे बधाई संदेशों से गुलजार।

लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पूरी तरह शुभकामनाओं के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से देर रात तक फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई संदेशों, पोस्टरों और शुभकामना संदेशों की मानो बाढ़ आ गई।

कांग्रेसः कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं हजारों शुभचिंतकों ने आकर्षक डिजिटल पोस्टर साझा कर हृदय राम राठिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे दिन सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करता रहा और समर्थकों ने उन्हें क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता बताते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की।

कई कार्यकर्ताओं ने लिखा कि हृदय राम राठिया ने अपने कार्यकाल में विकास और जनहित के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिसकी वजह से आज भी क्षेत्र की जनता उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करती है। जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दीं।

लैलूंगा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने फोन कॉल, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूरे दिन बधाई संदेशों का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिससे यह जन्मदिन क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS