संवेदनशीलता : कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


डायल-112 की तत्परता और कोतवाली पुलिस की सतर्कता से मानसिक रूप से परेशान महिला सकुशल घर पहुंची

सखी सेंटर में सुरक्षित रखकर अगले ही दिन परिजनों का पता लगाया, मानवीय पहल की सराहना

पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक संवेदनशील सहायता पहुंचाना भी है।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

          02 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने एक मानसिक रूप से परेशान गुमशुदा महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करते हुए उसके परिजनों से मिलाकर संवेदनशील पुलिसिंग का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

       जानकारी के अनुसार 01 जुलाई की शाम लगभग 4:00 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि श्री साईं हेरिटेज, ढिमरापुर के पास एक महिला लोगों से उसे सक्ती छोड़ने की बात कह रही है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना कोतवाली लेकर आई।

      थाने में महिला से धैर्यपूर्वक पूछताछ की गई, लेकिन वह केवल अपना नाम बताकर बार-बार सक्ती जाने की जिद करती रही। वह अपने घर का पता अथवा किसी परिजन का मोबाइल नंबर नहीं बता सकी। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि में उसे सखी सेंटर में सुरक्षित ठहराने की व्यवस्था की गई।

          इधर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में महिला का फोटो विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में साझा कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। अगले दिन कुछ लोग थाना कोतवाली में एक महिला की गुमशुदगी की जानकारी देने पहुंचे। जब उन्होंने महिला का हुलिया बताया तो पुलिस ने उन्हें महिला का फोटो दिखाया, जिसे उन्होंने तत्काल अपने परिवार की महिला के रूप में पहचान लिया। परिजनों ने बताया कि महिला कभी-कभी मानसिक अस्वस्थता के कारण इस प्रकार घर से निकल जाती है।

       इसके बाद परिजनों को महिला के सकुशल होने तथा सखी सेंटर में सुरक्षित रखे जाने की जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि महिला का मायका रायगढ़ और सक्ती ससुराल है । कुछ दिनों से मायके आकर रह रही थी, थाना कोतवाली में आवश्यक वैधानिक एवं औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया।

        इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला आरक्षक अनीता बेक, डायल-112 में पदस्थ आरक्षक एडवर्ड कुजूर तथा ईआरवी वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...