
नेटवर्क के नाम पर सिर्फ परेशानी! बनेकेला में जियो की सेवा पर उठे सवाल
जियो टावर पास होने के बावजूद नेटवर्क कमजोर, बनेकेला के ग्रामीणों ने की सुधार की मांग
09 जुलाई रायगढ़। लैलूंगा विकासखंड के बनेकेला गाँव के ग्रामीण इन दिनों जियो नेटवर्क की खराब सेवा से काफी परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि झगरपुर-भेंडीमुड़ा ब, में जियो का टावर महज एक किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद लोगों को धीमे इंटरनेट और कमजोर नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गाँव में जहाँ ग्रामीण लंबे समय से जियो नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झगरपुर-भेंडीमुड़ा में जियो का टावर लगा हुआ है, जिसकी दूरी यहाँ से लगभग एक किलोमीटर है। इसके बावजूद न तो इंटरनेट की स्पीड ठीक मिल रही है और न ही कॉलिंग सुचारु रूप से हो पा रही है।
ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र, डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्रामीण और ऑनलाइन लेन-देन करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जरूरी कॉल भी नहीं लग पाती, जिससे लोगों का समय और काम दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
“हम लोग हर महीने रिचार्ज कराते हैं, लेकिन नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि इंटरनेट चलाना तो दूर, कई बार फोन पर ठीक से बात भी नहीं हो पाती। कंपनी को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।”









