“मौत का गड्ढा बना अटल चौक–बेरियर चौक मार्ग! एक बारिश में उखड़ी मरम्मत, PWD की कार्यशैली पर उठे सवाल”

spot_img

करीब 1 फीट गहरे गड्ढे से हर पल हादसे का खतरा, राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत; स्थानीय लोगों ने स्थायी मरम्मत की मांग की।

लैलूंगा। नगर के व्यस्ततम मार्ग अटल चौक से बेरियर चौक के बीच सड़क पर बना करीब 1 फीट गहरा गड्ढा अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और संभावित हादसों का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि कुछ समय पहले इस गड्ढे की मरम्मत केवल औपचारिकता निभाते हुए कर दी गई थी। उनके अनुसार सड़क पर अस्थायी लेप लगाकर छोड़ दिया गया, लेकिन पहली ही बारिश में वह पूरी तरह उखड़ गया और सड़क की वास्तविक स्थिति फिर सामने आ गई। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गड्ढे की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय और बारिश में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

राहगीरों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल तकनीकी जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई        पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS