एकता के संकल्प को हरियाली का स्वरूप दे रही रायगढ़ पुलिस, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शुरू हुआ ‘एकता वृक्षारोपण अभियान

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लगाया पीपल का पौधा, जिलेभर के थानों में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने वर्षभर होंगे एकता दौड़, रक्तदान, व्याख्यान, निबंध, चित्रकला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

       12 जुलाई, रायगढ़। राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्ध भारत के शिल्पकार ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश एवं प्रदेश में “एकता ही शक्ति है” थीम के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा भी वर्षभर विभिन्न जन-जागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का विस्तृत वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है।

         इसी श्रृंखला में आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस फायरिंग रेंज, उर्दना में *”एकता वृक्षारोपण अभियान”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, नगर कोतवाल श्री सुखनंदन पटेल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पीपल का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नीम, जामुन, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया तथा मवेशियों से संरक्षण हेतु फायरिंग रेंज परिसर के चारों ओर मेड़ भी बनाई गई है।

         रक्षित निरीक्षक ने बताया कि विगत वर्ष लगाए गए पौधे भी सुरक्षित एवं विकसित हो रहे हैं, जिससे इस अभियान की निरंतरता और संरक्षण के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। इस वर्ष भी प्रारंभिक चरण में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया है तथा कई सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों ने भी अभियान से जुड़कर आगामी दिनों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने की सहमति व्यक्त की है।

          एकता वृक्षारोपण अभियान केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा। रायगढ़ जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।

        उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें एकता दौड़, एकता परेड, व्याख्यान श्रृंखला, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, रक्तदान शिविर, श्रमदान, जनजागरूकता अभियान सहित कई सामाजिक एवं प्रेरणादायी गतिविधियां शामिल हैं। गत माह भी नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु रायगढ़ ऑडिटोरियम में दो दिवसीय जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया था। रायगढ़ पुलिस इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय एकता, नागरिक जिम्मेदारी और जनसहभागिता की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

     सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस राष्ट्रीय एकता का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी का दायित्व है। प्रत्येक पौधा केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का जीवंत संदेश है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...