शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय में जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता आयोजित,

शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय में जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता आयोजित,

हरदीप छाबड़ा,

अंबागढ़ चौकी/-शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अं. चौकी में जिला/सेक्टर स्तरीय खो-खो (महिला) का आयोजन किया गया जिसमें राजनांदगांव सेक्टर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न महाविद्यालय की टीम प्रतिनिधित्व की जिसमें डोंगरगढ़, दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव, डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, ठेलकाढीह, साल्हेवारा, कमला कन्या महाविद्यालय राजनांदगांव,उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, विकास मानिकपुरी, अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. के.आर.मंडावी कर रहे थे साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता का विजेता शास. महाविद्यालय डोंगरगांव रही, उपविजेता शास. महाविद्यालय खैरागढ़ बनी, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डोंगरगांव के प्रिती पटेल को चुना गया। प्रतियोगिता के रैफरी/ स्कोरर तरुण शुक्ला, उत्तम बारसागढ़े, पी. के. हरि थे। साथ ही महाविद्यालय के अन्य अधिकारीयों/कर्मचारियों का अत्यंत सहयोग रहा, एन. के. लहरे, आर. के. कंवर, एन. के कुर्रे, के.आर. रावटे, जे. पी.सूर्यवंशी, ओ. पी.राणा, हरिश रावटे, मेमन साहू, सुश्री भारती सोनी, सुश्री प्रिया उईके, मंयक खंडेलवाल, सुमित अग्रवाल, सावंत परतेती आदि, अन्य महाविद्यालय के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी पी.के.हरि, अरूण चौधरी इस गरिमामयी प्रतियोगिता में उपस्थित थे।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मोरध्वज सोनवानी ने बताया कि यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के संयुक्त निर्देशानुसार में आयोजित हुई. प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राजनांदगांव जिला टीम का गठन किया जाऐगा जो बिलासपुर में 2-3 दिसम्बर को भाग लेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...