अब सड़क पर दिखेगा काम! दीपक सिदार के प्रयास लाए रंग, केशला–तोलगे मार्ग की विशेष मरम्मत को मिली प्रशासनिक मंजूरी

तमनार–उरबा–लैलूँगा मुख्य  मार्ग के जर्जर हिस्से की बदलेगी तस्वीर, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


लैलूंगा। लंबे समय से बदहाल पड़े तमनार–उरबा–लैलूंगा मुख्य  मार्ग के केशला से तोलगे तक के हिस्से की विशेष मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता कार्यालय बिलासपुर ने 9 जून 2026 को जारी आदेश के तहत इस मार्ग के दो हिस्सों में विशेष मरम्मत कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार केशला से तोलगे मार्ग के किमी 36/10 से 41/4 (4.80 किमी) तक के भाग-1 के लिए 10.06 लाख रुपये तथा किमी 41/8 से 46/4 (4.80 किमी) तक के भाग-2 के लिए 9.93 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। दोनों कार्यों की कुल स्वीकृत राशि करीब 19.99 लाख रुपये है।

विभाग ने कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रायगढ़ संभाग को निर्देशित किया है कि विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर पर्याप्त बजट उपलब्ध होने पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बिना पर्याप्त आबंटन के कार्य प्रारंभ करना वित्तीय अनियमितता माना जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार के लगातार प्रयास और जनहित में उठाए गए मुद्दों के बाद इस सड़क की विशेष मरम्मत को प्रशासनिक मंजूरी मिली है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होगा और आवागमन सुगम बनेगा।

अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग प्रशासनिक स्वीकृति के बाद कितनी तेजी से मरम्मत कार्य शुरू करता है और जनता को जर्जर सड़क से कब राहत मिलती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...