सावित्री मंडावी के पक्ष में राजकुमारी सिन्हा का चारामा क्षेत्र में धुंआधार प्रचार प्रसार….

spot_img

सावित्री मंडावी के पक्ष में राजकुमारी सिन्हा का चारामा क्षेत्र में धुंआधार प्रचार प्रसार,

हरदीप छाबड़ा,

राजनांदगांव/-नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा की काँग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है उन्होंने चारामा क्षेत्र के लगभग अभी तक 50 गाँवो में अपने कार्यकर्ताओं के साथ घूम घूम कर सावित्री मंडावी को जिताने के घर घर मे अपील कर रही है तथा भूपेश सरकार की योजनाओं के लोगो को बता रही है।भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंडावी के पक्ष में धुआ धार प्रचार प्रसार करते हुए राजकुमारी सिन्हा लोगो के बीच बैठकर उन्हें कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। इस अवसर पर कांग्रेसी साथियों के साथ भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचा रही हैं,राजकुमारी सिन्हा ने बताया कि लोगों से बहुत अच्छा रुझान आ रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ही कांग्रेस पार्टी मैदान में उतरी हुई है,स्वर्गीय मनोज मंडावी के कार्य कुशलता से भी लोग बहुत खुश हैं उसका सीधा फायदा दीदी सावित्री मंडावी को मिलना तय है कांग्रेस की जीत तय है।
इस चुनाव प्रचार में श्रीमती राजकुमारी सिन्हा अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया के साथ मनोज सिन्हा पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण सदस्य छत्तीसगढ़, श्रीमती किरण सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य श्रीमती त्रिवेणी महामंत्री छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज प्रतिमा सिन्हा जनपद सदस्य छुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उनके साथ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...