




कसडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कसडोल इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 जुलाई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहतरा में “युवा संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक चिंतन का विकास करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अमन ब्रिज नामदेव जी (प्रदेश सहमंत्री एवं विभाग संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) तथा डॉ. वर्षा मिश्रा जी (प्राचार्य, इंदिरा देवी विद्यालय) , साथ ही एबीवीपी बलौदाबाजार विभाग संयोजक श्री उदित भारद्वाज जी ,बलौदाबाजार जिला संयोजक श्री मलय साहू जी एवं प्राचार्य श्री चूड़ामणि साहू जी की विशेष उपस्थिति रही
अपने उद्बोधन में श्री अमन ब्रिज नामदेव जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो केवल विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके स्थायी समाधान के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करता है। परिषद केवल मुद्दों पर चर्चा नहीं करती, बल्कि धरातल पर उतरकर सकारात्मक और ठोस समाधान प्रस्तुत करने का कार्य भी करती है।
वहीं डॉ. वर्षा मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब देश की युवा पीढ़ी गलत दिशा और नशे की गिरफ्त में फँसकर भटक रही है, ऐसे संवेदनशील समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं के भीतर राष्ट्रवाद के संस्कार एवं सकारात्मक विचारों का निर्माण करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने दोनों वक्ताओं के प्रेरणादायी विचारों को गंभीरता से सुना तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्य एवं छात्रहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी दी।
अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम सफल बनाने में गौतम साहू और साहू प्रमोद साहू अमित केवट केसरी नंदन निर्मलकर तरुण दास मानिकपुरी नवीन साहू सुधांशु साहू उज्जवल दीवान राहुल राज सोनवानी धनेश्वरी लहरी लालनी साहू पूजा वर्मा ललित साहू आदि कार्यकर्ताओं का योगदान रहा









