इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


        18 जुलाई, रायगढ़ । आज आलोक इंटरनेशनल स्कूल, खरसिया में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पाँच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

       अपने संबोधन में एसडीओपी श्री प्रभात कुमार पटेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं आंतरिक विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।

       उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन को छात्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की मजबूत नींव रखता है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

           कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी श्री पटेल ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आलोक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री विश्वजीत बाबू एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महिलाओं ने बदली कबीर धाम की तस्वीर: वर्षों से अधूरे बाथरूम और पेयजल कार्य को किया पूरा, हरियाली अभियान भी शुरू

जांजगीर-चांपाचांपा। समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज, जिला जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग को दूसरी बार भगाया, जूटमिल पुलिस ने बालिका किया दस्तयाब

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार, अपहरण और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया रिमांड   18...