5 दिन का अल्टीमेटम! शराब दुकान नहीं हटी तो लैलूंगा में ABVP का उग्र आंदोलन, SDM को सौंपा ज्ञापन

“शराब दुकान हटाओ, नहीं तो होगा बवाल!” ABVP का प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

spot_img

5 दिन में शराब दुकान नहीं हटी तो होगा उग्र आंदोलन! ABVP ने SDM को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन को दी चेतावनी

लैलूंगा, रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई लैलूंगा ने क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को सार्वजनिक स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में शराब दुकान मंदिर, स्कूल, महाविद्यालय, बाजार एवं मुख्य सड़क के समीप स्थित होने के कारण आमजन, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों को असुविधा एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शराब दुकान के आसपास आए दिन शोर-शराबा, भीड़ और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ABVP का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब दुकान होने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान को शीघ्र किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर सामाजिक वातावरण कायम रह सके।

ABVP ने प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर शराब दुकान को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

नोट: यह खबर ABVP द्वारा दिए गए ज्ञापन और उसमें किए गए दावों पर आधारित है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जावेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS