भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा के राहुल अग्रवाल बने सह मीडिया प्रभारी

spot_img

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियां

रायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अनुशंसा पर जिला संयोजक सरबजीत सिंह सोनी ने जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल संयोजकों की सूची जारी की।

घोषित कार्यकारिणी में लैलूंगा के राहुल अग्रवाल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर लैलूंगा के भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग में उत्साह का माहौल है।

राहुल अग्रवाल ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी को संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🏆 19 वर्षों के विश्वास का भव्य जश्न! लैलूँगा में श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का 3 दिवसीय मेगा ऑफर मेला आज से शुरू2. 🚨 लैलूँगा...

19 वर्षों के विश्वास का भव्य जश्न — श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में होने जा रहा है खास आयोजन!ग्राहक सम्मान समारोह एवं मेगा एक्सचेंज व...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS