बिहरीकला में हुआ भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति का कार्यक्रम…

बिहरीकला में हुआ भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति का कार्यक्रम,

हरदीप छाबड़ा,

अंबागढ़ चौकी(अमरस्तंभ)-संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बिहरी कला अं. चौकी में भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा गया था , जिसमे ग्रामीणों ने मिलकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान का मान मर्यादा रखते हुए संविधान दिवस मनाया ,जिसमे मुख्य अतिथि बीरेंद्र मासिया (सदस्य जिला पंचायत ) ने धम्म चक्र बुद्ध विहार में आकर डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया , धम्म चक्र बुद्ध विहार के समस्त सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को याद कर उन्हे नमन किया, तत्पश्चात संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति का शुभारंभ किया गया जिसमे बहुत से प्रतिभागी अपनी कला व हुनर की प्रस्तुति देने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमे सिन्हा डांस ग्रुप (गोपलीनचुवा),मोर मन के सुवा डांस ग्रुप (माहुद),श्री राम अनुराग मानस मंडली (मानपुर),गायक रोमन यादव (तोलूम),डांसर रोहित कुमार (कर्रेगांव),वाद्यक चार यार म्यूजिकल ग्रुप (भंडारी भरदा),गायक अमित देवांगन (कौड़ीकसा),रैपर विशु DJ स्टार (विचारपुर),गायक अमित पटेल (बागनारा),गायक यश ठाकुर (रायपुर),वायलेन वाद्यक महेंद्र मोंगरे (रायपुर),किंग्स मैन बैंड ग्रुप (रायपुर),पार्टनर्स डांस ग्रुप (बिहरी कला),बस्तरीहा डांस ग्रुप (चिखली),गायक मयंक योगी (अं. चौकी),रैपर शेखर मानिकपुरी (गुण्डरदेही),वाद्यन लोक धुनों की प्रस्तुति खेमचंद्र कोमा एवं साथी,नृत्यकार खिलावन साहू एवं करीना साहू (खैरागढ़),नर्तकी रवीना कचलामे(गोटाटोला),
डांसर्स आर. बी. ग्रुप (राजनांदगांव),रैपर डेविड नंदा (मोहला)शामिल है।इन सभी कलाकारों ने अपने अपने हुनर की बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से खुश कर दिया,ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही कलाकारों को प्रस्तुति हेतु मंच प्रदान करना ही भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति कार्यक्रम का उद्देश्य था , जिसका आयोजन छ. ग. युवा संगठन,ग्राम पंचायत बिहरी कला द्वारा किया गया था। भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय,और तृतीय पुरस्कार का कलाकारों को बेसब्री से अब तक इंतजार था लेकिन इन कलाकारों की प्रस्तुति इतनी शानदार थी कि पुरस्कार घोषित करने में 3 दिन का समय लगा ! भव्य कला एवं हुनर प्रस्तुति कार्यक्रम में पुरस्कृत प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से वायलेन वाद्यक महेंद्र मोंगरे एवं किंग्समैन बैंड ग्रुप (रायपुर), जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति दे कर सभी को अपनी कला के माध्यम से प्रसन्न कर दिया व द्वितीय पुरस्कार सुवा नृत्य (माहुद) बहुत ही सुंदर छ. ग. संस्कृति की प्रस्तुति रही है तथा तृतीय पुरस्कार नृत्य खिलावन साहू एवं करीना साहू (खैरागढ़) दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...