spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

विधायक व संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने लोहत्तर जोन के लोहत्तर एवम जाड़ेखुर्से में किया धुंआधार चुनाव प्रचार,
सावित्री मंडावी के पक्ष में घर घर जाकर कर रहे जनसंपर्क.

विधायक व संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने लोहत्तर जोन के लोहत्तर एवम जाड़ेखुर्से में किया धुंआधार चुनाव प्रचार,
सावित्री मंडावी के पक्ष में घर घर जाकर कर रहे जनसंपर्क,

प्रभारी विधायक इंद्रशाह मंडावी एवम प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ,

विरोध का राग अलापने वाले आदिवासी नेताओ को दिया जवाब कहा कांग्रेस तोड़ने की नही जोड़ने का काम करती है-इंद्रशाह मंडावी,

हरदीप छाबड़ा
मोहला(अमरस्तंभ)–विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन भानूप्रतापपुर उपचुनाव में लोहत्तर जोन के प्रभारी ने लोहत्तर एवम जाड़ेखुर्से की सभा में ग्रामीणों को छत्तीसगढ सरकार की उपलब्धियां बयां करती हुई पर्ची का वितरण किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से आग्रह किया कि कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी को इस मध्यावधि चुनाव में भारी मतों से विजयी बनावे। उन्होंने बताया की केवल 4 साल में कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया विकास कार्य को आप ध्यान में रखकर पंजा के छाप में बटन दबाना है।
कांग्रेस सरकार ने धान का समर्थन मुल्य, कर्जा माफ़, नियमित शिक्षक की भर्ती, कोरोणा के समय में हर हाथ को रोजगार एवं निशुल्क चावल का वितरण किया गया। आरक्षण के मामले पर हमारी सरकार का मत स्पष्ट है हम आगामी 2 दिसंबर को आदिवासियों को 32% आरक्षण का लाभ दे देंगे साथ ही साथ अन्य समुदाय को भी आरक्षण का लाभ देंगे।स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी ने लगातार इस क्षेत्र के विकास में आपका सबका साथ दिया है। आज वे काल कलवित हो गए है उनके विकास यात्रा को उनके सपने को पूरा करने के लिए सावित्री मंडावी को जिताकर विधानसभा भेजना है।
सभा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए महंगाई के लिए मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार और कांग्रेस की सरकार है जिन्होंने पंचायती राज जैसे व्यवस्था बनाया, कांग्रेस की सरकार है जिसने मनरेगा जैसे योजना बनाया जिससे हर हाथ को काम दिया जा रहा है।

भाजपा की सरकार केवल ठगने का कार्य कर रही है उन्हे केवल चुनाव के वक्त देखा जा सकता है बाकी समय उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं रहता है।

5 दिसंबर को स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी की धर्म पत्नी सावित्री मंडावी को भारी मत देकर विजयी बनाना है।
सेक्टर प्रभारी नीरज कोसमा, पुरुषोत्तम देहारी, जोन प्रभारी तोरण दुग्गा, नरेश पोटावी, रजनू नेताम प्रभारी, सोपसाय आंचला, देवनाथ उसेंडी, संजय जैन, राजेंद्र जुरेशिया, मनीष निर्मल, करण बोगा, जवाहर बोगा, हेमा साहू, लता साव, चितेश्वर साहू, महेंद्र निषाद, सुरजीत हिड़को एवम सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवम ग्रामीण उपस्थित थे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के चलते पूरे देश में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह से घरेलू गैस सिलेंडर...
Latest
छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस... पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता स्टार्टअप और इनोवेशन का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़: CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाे... आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ ... मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजन... प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर लैलूँगा चौक बना ‘मौत का मोड़’! ओवरलोड ट्रकों की दहशत से जाम, हादसे और हाहाकार