सिरगिट्टी पुलिस की सख्ती: अशांति फैलाने वाले 6 अड्डेबाज गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

spot_img

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अशांति फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों से अशांति फैलाने और अड्डेबाजी कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार निर्मलकर (कोरबा), कुशा आडिज्वाय (बलांगीर, ओडिशा), पररुराम बंछोर (बलांगीर, ओडिशा), शुशांत यादव, गौरकरण उर्फ मोनू यादव तथा परदेशी राम यादव (तीनों ग्राम धूमा, थाना सिरगिट्टी) शामिल हैं।सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS