बीट प्रणाली में 48 मोटर साइकिल तैनात डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

spot_img

बिलासपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा बिलासपुर पुलिस को बेसिक पुलिसिंग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु नई व्यवस्था तैयार किया गया । जिसमें सभी थाना चौकी अपने क्षेत्राधिकार के मुख्य स्थल के साथ साथ अंदरूनी क्षेत्रों में सम्पूर्ण गतिविधियाँ जिसमें आपराधिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक, छात्र गतिविधि, श्रमिक गतिविधि पर निगरानी, अपराधों की रोकथाम, पतासाजी और बीट क्षेत्र के अंतर्गत रहवासी, नवागंतुक पर प्रभावी निगरानी हेतु बीट प्रणाली की व्यवस्था किया गया। जिसमें थाना चौकी के सभी अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित किया गया है, थाना चौकी में उपलब्ध बल के अनुपात में थाना क्षेत्र को विभक्त कर अधिकारी कर्मचारी को थाना प्रभारी के सहायक के रूप में बीट प्रभारी नियुक्त कर जवाबदेही निर्धारित किया गया, जो निर्धारित बीट क्षेत्र में सम्पूर्ण गतिविधि पर नज़र रखे कर अपनी ज़िम्मेदारी से निर्वहन करने हेतु अपनी पूरी ऊर्जा, विभागीय दक्षता, कार्यकुशलता एवं उत्साह से बीट की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। बीट प्रणाली शिफ्ट वाइस 24 घण्टे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बीट प्रणाली हेतु जिला के सभी थाना चौकी में 48 मोटर साइकिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, बत्ती, वायरलेस, सायरन से सुसज्जित दो पहिया वाहन बीट में तैनात किया गया ।

उद्देश्य- पुलिस की दृश्यता बढ़ाना, प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण हेतु प्राथमिक सूचना संकलन, हिस्ट्रीशीटर और असामाजिक तत्व/ गतिविधियों पर नजर, नागरिकों से समन्वय, जनसंपर्क और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना, नवागंतुक और मुसाफ़िर की पहचान और जानकारी संकलन आदि।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटर साइकिल वितरण कर अधिकारी कर्मचारी को ब्रीफिंग कर बीट प्रणाली द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर निगरानी रखेंगे, संवेदनशील स्थानों, विद्यालय, बाज़ार, धार्मिक/सांप्रदायिक स्थलों भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सूचना संकलन, जुवा सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, नक़बज़नी, लूटपाट, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग अड्डेबाज़ी और गुंडागर्दी पर नकेल कसने, घुमंतू, संदिग्ध व्यक्तियों आपराधिक गतिविधियों, नागरिकों से समन्वय स्थापित कर पुलिस की दृश्यता, आपराधिक मानचित्र तैयार करना, प्रमुख स्थानों पर उपस्थिति, गस्त जैसे दायित्व का निर्वहन मजबूती से करने हेतु निर्देश दिये ।

साथ ही साथ महत्वपूर्ण अभिलेख संधारण करने हेतु हिदायत दिए जिसमें-बीट रजिस्टर, बीट डायरी, अपराधी/हिस्ट्रीशीटर/गुंडा सूची, जनसंपर्क रजिस्ट्रर, शिकायत/ सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर जैसे दस्तावेज़ संधारण करने निर्देश दिए।

बीट प्रणाली के अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारी को उत्साह पूर्वक कार्य करने हेतु ब्रीफिंग किया अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी को विभागीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही बरतने पर सजा भी दी जाएगी। बीट प्रणाली के महत्व को समझते हुए प्रभावी कानून व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों रोकथाम और नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र बहुआयामी परिणाम मिलेगी और सबसे महत्वपूर्ण की आरक्षण स्तर के पुलिस जवानों को नई ज़िम्मेदारी और पहचान मिलेगी ।

बीट प्रणाली के सूक्ष्म निरीक्षण हेतु पर्वेक्षण एवं समीक्षा थाना प्रभारी प्रत्येक सप्ताह, सीएसपी/एसडीओपी द्वारा प्रत्येक पाक्षिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक पर्वेक्षण कर समीक्षा किया जा रहा । जिसकी जानकारी और समीक्षा लगातार स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया जा रहा। भविष्य में बिलासपुर पुलिस को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

RAIGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...