बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खोखसा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ स्वयं का बचाव करने के लिए सक्षम बनाना तथा उनमें साहस एवं आत्मरक्षा के गुण विकसित करना था।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक वरुण पाण्डेय ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अचानक हमले, गला दबाने अथवा पकड़ लिए जाने जैसी परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने के प्रभावी तरीके एवं त्वरित प्रतिक्रिया के कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बालिकाओं को उनकी आयु के अनुरूप गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता एवं महिला सम्मान की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...