रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा, रुपये लौटाने की मांग पर धमकी; युवक ने की आत्महत्या, मामा-मामी गिरफ्तार

बिलासपुर । रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में पैसा वापस मांगने पर कथित रूप से धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना पहुंचाने के मामले में मस्तुरी पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके मामा और मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार थाना मस्तुरी में दर्ज अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44) और उनकी पत्नी अम्बिका वैष्णव (35), दोनों निवासी लिमतरा पहरीपारा, थाना मस्तुरी शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल साहू (22) निवासी हिरीं ने रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने रिश्तेदार मामा-मामी को रुपये दिए थे। जब नौकरी नहीं लगी तो राहुल कई बार अपनी रकम वापस मांगने गया। आरोप है कि 9 मार्च 2026 को रुपये मांगने पहुंचने पर उसकी मामी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि वह बार-बार पैसे मांगने आया तो उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा।पुलिस के मुताबिक, इस धमकी से राहुल बुरी तरह डर गया और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने पूरी घटना अपने पिता रमेश साहू को बताई थी। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही आरोपी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी मानसिक दबाव और लोकलाज के भय में राहुल ने 9 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली।मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां पुलिस के अनुसार उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों को स्वीकार किया। इसके बाद 26 जुलाई को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए जांच एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

बिलासपुर -विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सर्विलांस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...