शराब के पैसों को लेकर खूनी बवाल, 8 बदमाश गिरफ्तार; 2 चाकू और 1 तलवार जब्त

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के मैट्रिक चौक स्थित नर्सरी गेट के सामने शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हंगामे से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिरकर घायल भी हो गए।बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए जांच एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

बिलासपुर -विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सर्विलांस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...