बिलासपुर के सिलतरा में बिना मान्यता संचालित हो रही डी.एस.पब्लिक स्कूल

बिलासपुर जिले में फर्जी स्कूलों के संचालन की शिकायतों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जिले में कुछ निजी स्कूल बिना वैध मान्यता के संचालित हो रहे हैं, लेकिन विभाग की निगरानी अब तक प्रभावी नजर नहीं आ रही। ताजा मामला सिलतरा गांव का है, जहां डी.एस. पब्लिक स्कूल के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल के पास अपनी मान्यता नहीं है, फिर भी दूसरे विद्यालय की मान्यता और यू-डाइस कोड का इस्तेमाल कर अभिभावकों को भ्रमित किया जा रहा है। शिकायत में दावा किया गया है कि प्रचार-प्रसार के लिए बांटे जा रहे पम्पलेट में विवेकानंद विद्यालय, पाली का यू-डाइस कोड और मान्यता क्रमांक दर्शाकर उसे अपना बताया जा रहा है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य और अभिभावकों के भरोसे के साथ गंभीर खिलवाड़ होगा। अब सबसे बड़ा सवाल शिक्षा विभाग पर है कि आखिर बिना मान्यता के स्कूल चलने और ऐसे आरोप सामने आने के बावजूद निगरानी व्यवस्था कहां है शिकायत कर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि निजी स्कूलों पर लोगों का विश्वास बना रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर : राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष धमतरी में कल आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासनिक...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास परजिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...