पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 4 अगस्त को बिलासपुर में होगा ‘मिशन निरंतर मिलाप’ आउटरीच कार्यक्रम

बिलासपुर –भारतीय सेना की रिकॉर्ड्स एवं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की पेंशन, दस्तावेजीकरण और कल्याण संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 4 अगस्त 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बिलासपुर में ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0 (चरण-IV) आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसमें बिलासपुर सहित जांजगीर-चांपा, सक्ती,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा जिलों के पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान पेंशन, दस्तावेजों के अद्यतन, ईसीएचएस (ECHS), सेवा एवं कल्याण संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। प्रतिभागियों से डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईसीएचएस कार्ड तथा पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का अनुरोध किया गया है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सभी पात्र पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

₹7,635 की सीधी बचत! हीरो HF DLX अब सिर्फ ₹59,999 में, 27 साल पुराने भरोसेमंद शोरूम ने ग्राहकों को दिया मेगा तोहफा

लैलूंगा और कोतबा क्षेत्र के दोपहिया वाहन खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय बाइक HF DLX (कैनवास ब्लैक) अब पहले...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार

ऑपरेन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा...