बंधाखार से शिवभक्तों का जत्था रवाना, ‘एक पेड़ बोल बम के नाम’ अभियान के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

spot_img

कोरबा। सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम बंधाखार में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में “एक पेड़ बोल बम के नाम” अभियान के तहत शिवभक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। शिवभक्तों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की देखभाल का वचन भी लिया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार कंवर तथा सरपंच प्रतिनिधि तनु सिंह मरावी ने कांवड़ यात्रा पर रवाना होने वाले शिवभक्तों का गमछा पहनाकर सम्मान किया और उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए शिवभक्तों में राजेश श्रीवास, शंकर चौहान, मनीष मिश्रा, हरना देवांगन, प्रदीप राठौर, हेमलाल श्रीवास एवं अंजोर कुर्रे शामिल रहे।

श्रद्धालु “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर डॉ. संतोष बघेल, इंद्रप्रकाश शर्मा, चीकू नायक, आशीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ बोल बम के नाम” अभियान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालु से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

CHHATTISGARH NEWS

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...