महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई. राघवेंद्र राव जी की 137वीं जयंती पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन गणेश शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS एवं उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग) रहे मुख्य अतिथि

spot_img

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से किया गया आयोजन

सैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लिया लाभ

बिलासपुर – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार, बिलासपुर द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई. राघवेंद्र राव जी की 137वीं जयंती के शुभ अवसर पर जनसेवा के भाव से एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ‘सखी निवास’, सरस्वती होम्स, सीपत रोड बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर विधायक सुशांत शुक्ला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, कवर्धा जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश यदु एवं कार्यक्रम की आयोजक पूर्व महापौर वाणी राव मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

महान सेनानी के आदर्शों को याद किया गया

मुख्य अतिथि गणेश शंकर मिश्रा ने ई. राघवेंद्र राव जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा, “ई. राघवेंद्र राव जी का जीवन राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और जन-कल्याण का एक अनुपम उदाहरण है। उनकी जयंती पर इस प्रकार का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचती हैं।

इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क परामर्श व सेवाएं

शिविर में नेत्र रोग, अस्थि रोग, जनरल सर्जरी, मानसिक रोग, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला एवं डाइटिशियन विशेषज्ञों सहित आयुष विभाग के डॉक्टरों (डॉ. एल.सी. मढ़ारिया, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर.ए. शर्मा, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. चंद्र किरण तिवारी, डॉ. राजेश्वरी उद्देश, डॉ. घनश्याम गंगवानी, डॉ. कासिम खान, डॉ. कुसुम राजपूत, डॉ. यशवंत सिंह आदि) ने सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयां वितरित कीं।

इन लोगों की रही गरिमापूर्ण उपस्थिति

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों के साथ साथ,अनिल तिवारी, डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. संध्या तिवारी,यश गोरहा, श्वेता पांडे, अशोक तिवारी,अनिल व्यास,रमाशंकर शुक्ल, राजेश जैन,अशोक वर्मा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. आशुतोष तिवारी,किरण शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, राजेंद्र चतुर्वेदी, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...