बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

चौकी कोतबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


लूटी गई पूरी नगदी(1600रु) एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जप्त
नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः – 1. सूर्यकांत यादव, पिता दिलबन्धु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.)।

2. राहुल खलखो, पिता बलीराम, उम्र 24 वर्ष, निवासी सराईटोला, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग.)।
आरोपियों के विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध


  चौकी कोतबा पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.07.26 को प्रार्थी भोगी राम बंजारा, निवासी ग्राम करमीटिकरा फुलेता, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि वह अपने 12 नग बकरों एवं अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 नग बकरों को छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG14MU0288 में लोड कर हाडीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री हेतु जा रहा था। वाहन में चालक भोला यादव, वेदप्रकाश बंजारा एवं डमरू यादव भी सवार थे।
दिनांक 31 जुलाई 2026 की प्रातः लगभग 04:00 बजे ग्राम पीठाआमा के पास पीछे से आई ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 में सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से ₹1,000 नगद लूट लिए। इसी दौरान पीछे आ रहे बकरी व्यापारी योगेश यादव एवं हेमंत यादव को भी रोककर उनसे ₹600 नगद लूट लिया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पतासाजी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों की तलाश की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत यादव के कब्जे से ₹1,000 नगद तथा आरोपी राहुल खलखो के कब्जे से ₹600 नगद बरामद कर जप्त कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 को भी विधिवत जप्त किया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
मामले की कार्यवाही  व आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरी बृजेश यादव ,प्रधान आरक्षक छविकांत  पैकरा, आरक्षक सुशील तिर्की,निर्मल नाग पुस्तम यादव,दिलीप नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतबा क्षेत्रांतर्गत लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से लूट की रकम व घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया गया है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...