फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

0 CGBSE मार्कशीट, TET योग्यता के ओरिजनल दस्तावेज से दोगुना नंबर फर्जी दस्तावेज में


कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा का एक बड़ा मामला सामने आया है। विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के कारीमाटी संकुल अंतर्गत एक प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी वर्ग- 03 पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप है।

पुष्ट सूत्रों के अनुसार पोड़ी उपरोड़ा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन कारीमाटी संकुल अंतर्गत वर्तमान पदस्थ एक शिक्षक की नियुक्ति वर्ष 2013 में प्राथमिक शाला देवभट्ठी में शिक्षाकर्मी वर्ग- 03 के पद पर हुई थी। आरोप है कि फर्जी अंक और फर्जी टीईटी योग्यता के आधार पर शासन के आंखों में धूल झोंककर 12 साल से सरकारी तनख्वाह ले रहे हैं। उक्त फर्जी शिक्षक के मार्कशीट और योग्यता तो जाली होने, साथ ही टीईटी में “NOT Eligible” के बाद भी फर्जी तौर- तरीके अपनाकर शिक्षक बन गया। ऐसे में बच्चों का भविष्य एक ऐसे व्यक्ति के हाथ मे है, जिसने 24 को 40 और 49 को 98 बनाकर शिक्षाकर्मी की नौकरी हासिल की है। यह न सिर्फ योग्य अभ्यर्थियों के साथ धोखा है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल है। कयास लगाया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों से बने शिक्षक की नियुक्ति के समय दस्तावेजों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों की मिलीभगत रही है, जिसके परिणामस्वरूप फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बना शिक्षक 12 साल से बिना किसी भय के नौकरी कर रहा है। फर्जी मार्कशीट व योग्यता से नौकरी हासिल करने के इस कूटरचित मामले को प्रमाणिकता के साथ अगले खबर में प्रसारित किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

स्कूल बदला नाम, लेकिन नहीं बदले सवालदूसरे स्कूल का यू-डाइस कोड, अपने नाम से प्रचार

बिलासपुर जिले में निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिलतरा गांव में संचालित छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की आतंकी हमले में मौत !

छत्तीसगढ़ - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना, की मौत हो...

RAIGARH NEWS

“PDS संचालकों का अल्टीमेटम! कमीशन नहीं मिला तो अगस्त से राशन वितरण बंद, 10 अगस्त से SDM कार्यालय के सामने धरना”

चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्टलैलूंगा/रायगढ़। विकासखंड लैलूंगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS) संचालकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ा अल्टीमेटम दिया...