दो अलग अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल


मामला क्रमशः थाना कुनकुरी व तपकरा क्षेत्रांतर्गत
थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी, के द्वारा विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया गया था अनाचार, बच्चे होने पर कर रहा था शादी से इंकार
प्रार्थिया 27 वर्षीय पीड़िता  की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी-सत्यनारायण राम उम्र 30 वर्ष
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले आरोपी के द्वारा 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को प्यार व शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाया गया था, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका का दैहिक शोषण भी किया गया।
परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(m),65(1),87 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 4, 5व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी – आदर्श भगत उम्र 19 वर्ष
पुलिस के द्वारा आरोपी आदेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त  हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है।
     

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


    जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामले में शादी का झांसा देकर क्रमशः महिला व नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 01.08.26 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 27 वर्षीय पीड़िता के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि  वर्ष 2015 में उसका विवाह हुआ था, उसके दो बच्चे भी हैं, कि वर्ष 2018 में उसके पति का देहांत हो गया था। तब से वह अपने बच्चों को लेकर मायके में ही रहती थी, इसी दौरान वर्ष 2021 में उसके मायके के एक शादी कार्यक्रम में पीड़िता की मुलाकात आरोपी सत्यनारायण राम से हुई थी, तब से वे आपस में मिलते जुलते थे व उनके मध्य बातचीत होती रहती थी, इसी दौरान वर्ष 2024 में आरोपी के द्वारा पीड़िता को प्यार व शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया गया था, तब से आरोपी के विरुद्ध द्वार लगातार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया जाता रहा है,  वर्ष 2024 में पीड़िता आरोपी की ओर से गर्भवति हुई तथा एक बच्चे को जन्म दी , पीड़िता के द्वारा शादी हेतु बोलने पर, आरोपी के द्वारा लगातार टाल मटोल किया जाता रहा था, अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है, इस प्रकार आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर, दुष्कर्म किया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, विवेचना जारी है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कुनकुरी से पी एस आई देविका मंडावी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव आरक्षक नंदलाल यादव व सुजीत खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
   वहीँ थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.08.26 को थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 29.07.29 को उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, परिजनों के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, कि दिनांक 01.08.26 को उसकी नाबालिक बेटी, स्वयं ही अपने से घर लौटी, परिजनों के द्वार पूछने पर, पीड़ित नाबालिक बेटी ने बताया कि उसका एक दोस्त आरोपी आदर्श भगत के द्वारा उसे मेला दिखाने के बहाने, मोटर साइकल में बैठकर एक ग्राम में ले जाया गया था, फिर आरोपी के द्वारा पीड़िता से प्यार करता हूं, शादी का करना चाहता हूं कहकर नाबालिक पीड़िता को बहलाते हुए, अपने घर ले गया, जहां उसे तीन दिन तक रखा था, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक पीड़िता का दैहिक शोषण भी किया गया, फिर दिनांक 01.08.26 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया गया।
रिपोर्ट पर थाना तपकरा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(m),65(1),87 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 4, 5व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा आरोपी के द्वारा से घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटर साइकल को भी जप्त किया गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा संदीप कुमार कौशिक , पी एस आई संदीप कुमार चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक केश्वर भगत, पुनीत साय व महिला आरक्षक मंजू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
  मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पुलिस के द्वारा  थाना कुनकुरी व थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

स्कूल बदला नाम, लेकिन नहीं बदले सवालदूसरे स्कूल का यू-डाइस कोड, अपने नाम से प्रचार

बिलासपुर जिले में निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिलतरा गांव में संचालित छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की आतंकी हमले में मौत !

छत्तीसगढ़ - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना, की मौत हो...

RAIGARH NEWS

“PDS संचालकों का अल्टीमेटम! कमीशन नहीं मिला तो अगस्त से राशन वितरण बंद, 10 अगस्त से SDM कार्यालय के सामने धरना”

चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्टलैलूंगा/रायगढ़। विकासखंड लैलूंगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS) संचालकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ा अल्टीमेटम दिया...