स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के विरोध की रणनीति बनेगी कांग्रेस की विशेष बैठक कल

spot_img

बिलासपुर – प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रहे अधिक बिजली बिलों और उससे उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में विशेष बैठक बुलाई है। बैठक में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनआंदोलन और विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा तय की जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे मध्यमवर्गीय और आम परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। पार्टी का आरोप है कि हाईटेक तकनीक के नाम पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे लोगों में व्यापक असंतोष है।

बैठक में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को संगठित रूप से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके तहत घर-घर जाकर आवेदन पत्र भरवाने का अभियान चलाने पर भी चर्चा होगी, ताकि उपभोक्ता अपने बढ़े हुए बिजली बिल और अन्य समस्याओं को दर्ज करा सकें। इन शिकायतों को एकत्र कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की योजना बनाई जाएगी।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए, स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार किया जाए तथा पूर्व की 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू किया जाए। देश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद जनता को राहत नहीं बल्कि महंगी बिजली का बोझ दिया जा रहा है.उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है और सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है.यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में राहत देने का निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा

घर घर जाकर भरवाएगी फॉर्म
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में फॉर्म भराने का अभियान शुरू किया है. यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में राहत देने का निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा

बैठक में यह रहेंगे शामिल

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन बिलासपुर लोक सभा प्रत्याशी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जी मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जी आशीष सिंह जी विजय केसरवानी जी पूर्व मेयर राम शरण यादव जी पूर्व विधायक सियाराम कौशिक जी डब्बू राजेंद्र साहू जी राजेंद्र शुक्ला जी पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व महापौर प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद, जिला शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सेक्टर एवं वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), सेवा दल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...