वीबी-जी रामजी के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

spot_img

ग्रामसभा में तय होगी विकास की प्राथमिकताएं, तैयार होगा ग्राम पंचायत का विकास प्लान

रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने के संबंध में सोमवार को जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे की उपस्थिति में जिले के संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले को विकसित ग्राम पंचायत योजना निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में कार्यपालन अभियंता, तकनीकी समन्वयक, जिले की सभी सात जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सहायक परियोजना अधिकारी, जिला तकनीकी समन्वयक, प्रोग्रामर एवं प्रदान संस्था के दल प्रमुख द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना पोर्टल के प्रदर्शन संस्करण पर कार्य करने की प्रक्रिया, ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध परिसंपत्तियों का चिन्हांकन एवं मानचित्रण, पांच वर्षीय दीर्घकालीन विकास योजना तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों एवं ग्रामीणों की विकास प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम पंचायत की विकास कार्ययोजना तैयार की जानी है। योजना निर्माण में ग्रामीणों की सहभागिता और ग्राम सभा से प्राप्त सुझावों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

2 अक्टूबर की ग्राम सभा में शुरू होगी योजना निर्माण की प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण के संबंध में आवश्यक चर्चा की जाएगी और योजना तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक पर्चे एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकसित भारत @2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप वार्षिक तथा पांच वर्षीय विकास योजना तैयार कराई जाए। योजना निर्माण के दौरान विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करने पर जोर दिया गया।

ग्राम सभा के सुझावों को योजना में किया जाएगा शामिल

जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में होने वाली योजना निर्माण प्रक्रिया का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्राम सभा के माध्यम से प्राप्त सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं को समुचित रूप से विकसित ग्राम पंचायत योजना में शामिल किया जा सके। जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा ग्राम पंचायतों में प्रभावी प्रशिक्षण एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

RAIGARH NEWS

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, व्हॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले, पहले दिन मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का उत्साह रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय...