संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर वाराणसी से आए पवित्र माटी युक्त कलश को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह को सौंपा

spot_img

बिलासपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश के पूजन एवं वितरण का भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम पं.दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम राजधानी स्थित श्रीराम मंदिर में पूज्य साधु-संतों के सान्निध्य एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र कलश के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह को पवित्र कलश सौंपा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के पूज्य साधु-संत, विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपस्थित संत-महात्माओं के करकमलों से भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर को वाराणसी की पवित्र माटी युक्त कलश सौंपा गया।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समता, समरसता, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज को जाति-पांति एवं ऊँच-नीच से ऊपर उठकर समानता, सेवा और भाईचारे का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि वाराणसी की पवित्र माटी युक्त यह कलश केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिले में भी इस पवित्र कलश के माध्यम से सभी मंडलों में श्रद्धापूर्वक पूजन एवं समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे संत रविदास जी के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच सकें।इस मौक के अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष तुलसी बघेल, रितेश अग्रवाल, अभिषेक बोले चिक्की, सतीश सोनकर, भुनेश्वर रात्रे, अशोक पाटले, सहस सूर्यवंशी, दुर्गा अहिरवार, नीतिन पटेल, स्वर्णिम तिवारी, अनिल सिंह सहित बिलासपुर शहर जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...