कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं नहर सफाई, जलभराव, आवास सहित विभिन्न मामलों पर दिए कार्यवाही के निर्देश

spot_img


बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत समडील के सरपंच ने नहर में साफ-सफाई से संबंधित समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में मेन बस्ती से होते हुए एक नहर गई है जिसमें कई सालो से साफ-सफाई का कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र नहर की सफाई कराए जाने की मांग की है। इसी प्रकार बिल्हा के ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच ने मुक्तिधाम एवं स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। आवेदन में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए लगभग एक हजार पौधे उपलब्ध कराने की मांग की गई। सीपत के जितेश कुमार पाटनवार ने स्कूल से निकल रहे दूषित पानी से उसके घर के सामने हो रहे लगातार जलभराव होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश देकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं बोदरी निवासी किसान बनवारी लाल वर्मा ने अपनी कृषि भूमि में वर्षा एवं सिंचाई के पानी की उचित निकासी नहीं होने से फसल खराब होने संबंधी ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने कलेक्टर से स्थल निरीक्षण कराकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने का अनुरोध किया, ताकि भविष्य में फसलों को नुकसान न हो। जनदर्शन में अशोक नगर अटल आवास के निवासियों ने आवासों की छत से लगातार पानी टपकने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बारिश ही नहीं, बल्कि अन्य समय में भी पानी रिसने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। आवासों की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की गई। सरकण्डा के संजय जाटवर ने कलेक्टर से मुलाकात कर ट्राई सायकल की बैटरी प्रदान करने आवेदन दिया।मस्तुरी की मां भगवती महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों ने एलपीजी गैस का नया कनेक्शन एवं दो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। समूह की महिलाओं ने बताया कि वे आजीविका के लिए घर पहंुच टिफिन सेवा संचालित कर रही हैं, लेकिन गैस कनेक्शन नहीं होने से कार्य संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोटा के ग्राम लालपुर निवासी पूनम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की अंतिम किस्त की राशि लंबे समय से लंबित होने के कारण आवास निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...