खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

spot_img


कोरबा-कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान राताखार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रेक्टर, कसरेंगा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर, बरमपुर में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर, सुराकछार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर, पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर, कापूबहरा में मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर तथा भिलाई बाजार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर व 1 टीपर सहित कुल 12 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जब्त कर सिविल लाइन थाना, रामपुर, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना व खनिज जांच चौकी, कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को किया सम्मानित

सितंबर माह में बेहतर कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी...

CHHATTISGARH NEWS

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को किया सम्मानित

सितंबर माह में बेहतर कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...