Korba Breaking: कटघोरा में तेज रफ्तार बाइक का कहर,राहगीर को मारी टक्कर,चालक मौके से फरार डीएवी स्कूल के पास हुई दुर्घटना, गंभीर घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी

spot_img

कोरबा । कटघोरा के जेंजरा स्थित डीएवी स्कूल के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।


घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास घटना या बाइक चालक से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...