जशपुर में सर्वसुविधायुक्त कांजी हाउस के निर्माण एवं गो-वंश संरक्षण हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी ने कलेक्टर को लिखा पत्र

spot_img


जशपुरनगर।

भारतीय संस्कृति और जन-आस्था की प्रतीक गो-माता की सुरक्षा, गरिमा और मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी ने जशपुर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।

पत्र के माध्यम से उन्होंने जशपुर शहर में सर्वसुविधायुक्त कांजी हाउस के निर्माण और सड़कों पर आवारा घूमने वाले गो-वंश के संरक्षण हेतु त्वरित नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

शिवप्रकाश तिवारी ने पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया:
सड़कों पर गो-वंश की सुरक्षा की चिंता: मुख्य मार्गों एवं सड़कों पर गो-वंश का भटकना और सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होना अत्यंत पीड़ादायक व चिंताजनक है।

हादसों से गो-वंश को पहुँचने वाली चोट उनकी गरिमा और सुरक्षा के विपरीत है।

सर्वसुविधायुक्त कांजी हाउस का निर्माण: वर्तमान में शहर में एक सुव्यवस्थित कांजी हाउस का अभाव है।

गो-माता को सड़कों से सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने, उनके उचित खान-पान, आश्रय तथा चिकित्सीय देखभाल के लिए जशपुर शहर में शीघ्र कांजी हाउस का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।

लावारिस छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक: स्वार्थवश गो-माता का उपयोग करने के बाद उन्हें सड़कों पर लावारिस छोड़ देना अनैतिक और अमानवीय है। इस प्रवृत्ति पर कड़ा अंकुश लगना चाहिए।
गैर-जिम्मेदार पशुपालकों पर

दंडात्मक कार्रवाई:

ऐसे पशुपालकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जो गो-वंश को सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं ताकि लोग अपने उत्तरदायित्व को समझें।

कलेक्टर से शीघ्र कार्रवाई की अपील

शिवप्रकाश तिवारी ने जन-आस्था, गो-सेवा एवं गो-वंश की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि जशपुर शहर में शीघ्रतिशीघ्र कांजी हाउस के निर्माण हेतु भूमि व बजट स्वीकृत किया जाए, साथ ही लापरवाही बरतने वाले पशुपालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...