माध्यमिक शाला मुरली में न्यौता भोज संपन्न, विद्यार्थियों संग अतिथियों ने किया सहभोज

माध्यमिक शाला मुरली में न्यौता भोज कार्यक्रम संपन्न

न्यौता भोज विद्यालय और समाज के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं: अतिथिगण

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही

कोरबा –छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘न्यौता भोज’ योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुरली, विकासखंड पाली, जिला कोरबा में गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, प्राचार्य,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों, पालकों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, अनुशासन, स्वच्छता एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।पंचायत मुरली के सरपंच शंकर सिंह कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यौता भोज केवल भोजन कराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज और विद्यालय के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता का सेतु है।ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस योजना से समाज के प्रत्येक वर्ग की विद्यालय के प्रति सहभागिता बढ़ती है तथा विद्यार्थियों में अपनत्व, समानता और सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है। उन्होंने समाज के सभी नागरिकों से समय-समय पर विद्यालयों में ऐसे आयोजनों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रेमपूर्वक परोसा गया। अतिथियों ने स्वयं विद्यार्थियों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। प्राचार्य श्रीमती पूनम दुबे ने भी इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार, सामाजिक सहयोग और सामुदायिक सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय तभी उत्कृष्ट बन सकता है जब समाज, जनप्रतिनिधि, पालक एवं शिक्षक मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करें।कार्यक्रम के सफल आयोजन में माध्यमिक शाला मुरली एवं प्रा.शा.बालक आश्रम मुरली के प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायी आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने पर बल दिया।मंच संचालन शिक्षक रमेश जांगड़े ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार उईके उप सरपंच, दुर्गा चौहान शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष,अमरदास उपाध्यक्ष, राजेंद्र नायक जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,सत्य प्रकाश खांडेकर शैक्षिक समन्वयक,फिरन सिंह पंच,बसंत कुमार पंच,विदेशी कंवर पूर्व smdc अध्यक्ष,मनबोध सूर्यवंशी प्रधान पाठक,प्रशांत सोनी, प्रधान पाठक, बुद्धेश्वर सोनवानी प्रधान पाठक, शिक्षकगण में शिशुपाल प्रभाकर,पुनाराम खूंटे,प्रकाश चंद भारद्वाज,नरेश जायसवाल,दिग्पाल सिंह राज,प्रकाश सिंह छात्रावास अधीक्षक,महरुम निशा, बिंदा, कंचन मैडम,डी.पी. कोराम,गोवर्धन पटेल,श्वेता मैडम,जमुना बाई,ललिता बाई, सुमित्रा जगत,सुनीता बाई, मंदाकिनी, सुखमत बाई,धरपाल यादव, दशरथ कवंर,दिलहरण पटेल,शिवदयाल पटेल,शिव कुमारी,नीला पावले,चंद्रमा पावले आदि भारी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिकायत के बाद अचानक ‘प्रकट’ हुई दुकान! पोस्टर-बैनर लगाकर बचाव की कोशिश या जांच से पहले सबूत गढ़ने की तैयारी?

धरमजयगढ़। ग्राम पंचायत पारेमेर में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दर्ज शिकायत के बाद अब पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शिकायतकर्ता...

CHHATTISGARH NEWS

विकास की नहीं, इस बार बेटी की बड़ी उपलब्धि से चर्चा में आईं प्रतापपुर विधायक..! सुपुत्री ने देश के नामी कॉलेज में हासिल किया...

प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की सुपुत्री तन्वी सिंह पोर्ते ने बढ़ाया सरगुजा का मान, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मिला प्रवेश, देश...

RAIGARH NEWS

डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति 15.85 करोड़ रुपये की...

रायगढ़ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास...