प्रदेश सचिव संघ के उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल को पितृ शोक : सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारी कार्तिक राम के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

spot_img

कोरबा/पाली:- विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत परसदा निवासी एवं प्रदेश सचिव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल के पिता एवं भाजपा के वरिष्ठ जमीनी कार्यकर्ता रहे स्व. श्री कार्तिक राम जायसवाल 81 वर्ष का बीते बुधवार 5 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके निज निवास ग्राम परसदा मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सेवा और राजनीति में समर्पण जीवन
स्व. कार्तिक राम जायसवाल विद्युत विभाग में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति बाद उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और राजनीति को समर्पित कर दिया। वे काफी लंबे अर्से से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहकर एक निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान की। इसके साथ ही वे ग्राम परसदा एवं आसपास के एक सम्मानित और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे तथा ग्रामीणों के हर सुख- दुख में उनके साथ हमेशा खड़े रहते थे। उनके निधन पर प्रदेश सचिव संघ, भाजपा पाली ब्लाक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. कार्तिक राम जायसवाल अपने पीछे नाती- पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

ॐ शांति… शांति… शांति

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...