WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

चिरायु योजना के चिन्हांकित बच्चों के लिए 13 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

जिला चिकित्सालय रायगढ़ में निजी चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होगी जांच, विकासखंडों को बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

रायगढ़, 10 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों के बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय रायगढ़ में 13 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। शिविर में श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिरायु योजना के अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी तथा होठ एवं तालु संबंधी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच की जाएगी। आवश्यकतानुसार ईको मशीन के माध्यम से भी बच्चों का परीक्षण किया जाएगा।
         

जिला प्रशासन द्वारा सभी विकासखंडों को निर्देशित किया गया है कि चिरायु योजना के अंतर्गत चिन्हांकित समस्त बच्चों की शिविर में उपस्थिति उनके अभिभावकों के साथ सुनिश्चित कराई जाए। बच्चों के साथ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को बच्चों एवं उनके अभिभावकों के आवागमन तथा शिविर स्थल पर आवश्यक समन्वय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, आवश्यक जांच एवं उपचार की आगामी कार्ययोजना निर्धारित करने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से शिविर में चिन्हांकित सभी बच्चों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...