WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

तिरंगे के रंग में रंगा बिलासपुर, पुलिस ग्राउंड से अग्रसेन चौक तक निकली भव्य तिरंगा रैली कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में करीब 700 प्रतिभागियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आज बिलासपुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पुलिस प्रशासन एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह रैली पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक तक पहुंची। रैली में करीब 700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा एनसीसी के अधिकारी शामिल हुए।जिला पुलिस बल के जवानों के साथ एनसीसी के छात्र-छात्रा कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक तथा स्काउट-गाइड के विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। तिरंगा थामे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, पुलिस जवानों और स्वयंसेवकों की सहभागिता से शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। रैली के आयोजन एवं समन्वय में एनसीसी के कैप्टन आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के समन्वित प्रयासों से आयोजित इस रैली ने जिले में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...