WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

CG Police: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारी होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस का अवसर छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए गौरव और सम्मान लेकर आ रहा है। 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस पर की थी घोषणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। अब स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इन पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री करेंगे पदक विजेताओं का सम्मान

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाला यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए विशेष गौरव का क्षण होगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

RAIGARH NEWS

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की...