महंगाई भत्ता और वेतन विसंगति पर गरजा कर्मचारी संघ, आंदोलन का खाका तैयार

spot_img

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।बैठक में सबसे पहले 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। संघ ने कहा कि वर्षों तक शासकीय सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है।बैठक में महंगाई भत्ता, लिपिक वेतन विसंगति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों, चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कर्मचारियों की मांगों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन की तैयारी करने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, जिला सचिव देवेंद्र ठाकुर सहित आरपी शर्मा, पीआर कौशिक, डॉ. शीला शर्मा, कौशल कौशिक, धनंजय चतुर्वेदी, अमित नामदेव, कमल कांत शुक्ला, रमाकांत कौशिक, दीपक चौधरी, धर्मेंद्र साहू, प्रमोद शुक्ला, चंद्रकांत कश्यप, अरविंद गहवायी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...