ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त

spot_img

चार स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री भी बरामद

रायगढ़, 17 अगस्त 2026। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 16 अगस्त को थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर, कुरमापाली और कलमी में सिलसिलेवार चार स्थानों पर दबिश देकर कुल 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस ने शराब के साथ गैस सिलेंडर, चूल्हा, प्लास्टिक डिब्बे, जरिकेन, बाल्टी और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

धनागर में 100 लीटर शराब जब्त

पहली कार्रवाई ग्राम धनागर में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल अपने घर के आंगन में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी के दौरान अलग-अलग प्लास्टिक डिब्बों एवं जरिकेन में रखी 100 लीटर महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

कुरमापाली में 20 लीटर शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई ग्राम कुरमापाली में हुई, जहां पुलिस ने शिव रजवार के ससुर के मकान के पास दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक जरिकेन एवं पन्नी में रखी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है।

कलमी में पिता-पुत्र से 140 लीटर शराब जब्त

तीसरी कार्रवाई ग्राम कलमी में की गई। पुलिस ने तरुण सतनामी और लक्ष्मी प्रसाद सतनामी को अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री के लिए रखने के आरोप में पकड़ा। तलाशी में तरुण के कब्जे से 50 लीटर और लक्ष्मी प्रसाद के कब्जे से 90 लीटर, कुल 140 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है।

दो अन्य आरोपियों से 135 लीटर शराब बरामद

चौथी कार्रवाई में पुलिस ने कलमी निवासी अमन सतनामी और तोषराम जोल्हे को पकड़ा। अमन के कब्जे से 85 लीटर और तोषराम के कब्जे से 50 लीटर, कुल 135 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 13,500 रुपये बताई गई है।

छह आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार चारों कार्रवाइयों में कुल 395 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 53,500 रुपये है, जब्त की गई। सभी छह आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल (48), शिव रजवार, तरुण सतनामी (19), लक्ष्मी प्रसाद सतनामी (37), अमन सतनामी (22) और तोषराम जोल्हे (28) शामिल हैं।

एसएसपी ने कहा- नशे के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के कारण अपराध को बढ़ावा मिलता है। जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक मनोज कुमार यादव, बंशी रात्रे, शैलेन्द्र पैंकरा, चूड़ामणि गुप्ता, विनोद लकड़ा, राजेश खंडे एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं, तय समय-सीमा में होंगे विद्यार्थियों के काम रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/विद्यार्थियों और...

CHHATTISGARH NEWS

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं, तय समय-सीमा में होंगे विद्यार्थियों के काम रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/विद्यार्थियों और...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...