WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

20 अगस्त से ग्राम सभाओं में होगा “जनसंवाद 2.0-विकसित भारत ग्राम संकल्प” कार्यक्रम

ग्रामीणों के अधिकार, रोजगार और ग्राम विकास में जनभागीदारी को लेकर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37



रायगढ़, 19 अगस्त 2026/ विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, ग्रामीणों के अधिकारों तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले की ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त से “जनसंवाद 2.0-विकसित भारत ग्राम संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम सभाओं को केवल औपचारिक बैठक तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ग्रामीणों की सहभागिता, सुझाव, प्रश्न और संवाद का प्रभावी मंच बनाना है।
           राज्य कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जनसंवाद 2.0 का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों एवं रोजगार, पारदर्शिता तथा जनभागीदारी से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सामुदायिक स्वामित्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभाओं में पांच प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मेरे गांव की प्राथमिकता” वोटिंग वॉल

ग्रामीण जल संरक्षण, खेत तालाब, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण, आजीविका आधारित कार्य एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों जैसे विकास कार्यों में अपनी प्राथमिकता मतदान के माध्यम से दर्ज करेंगे। सर्वाधिक मत प्राप्त तीन प्राथमिकताओं को चिन्हित किया जाएगा और ग्राम सभा की कार्यवाही में दर्ज किया जाएगा।

125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार” शपथ

ग्रामीण सामूहिक रूप से रोजगार, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी से जुड़े अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की शपथ लेंगे।

विकसित भारत संदेश कार्ड

प्रत्येक परिवार को संदेश कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें ग्रामीण अपने गांव में अपेक्षित बदलाव या विकास संबंधी सुझाव लिख सकेंगे। प्राप्त सुझावों को संकलित कर भविष्य की विकसित ग्राम पंचायत योजना में उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

जनता पूछे-पंचायत बताए” संवाद मंच

ग्रामीणों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए खुला संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें रोजगार मांगने की प्रक्रिया, 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, भुगतान व्यवस्था, शिकायत निवारण तथा विकसित ग्राम पंचायत योजना जैसे विषयों पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कार्मिकों द्वारा सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी।

तिरंगे के साथ विकास संदेश

कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीण तिरंगा लेकर सामूहिक रूप से “मेरा गांव-मेरा संकल्प” और “विकसित भारत-हमारा लक्ष्य” का संदेश देंगे। इस गतिविधि के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को ग्रामीण विकास एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

जनभागीदारी से बनेगी गांव के विकास की दिशा

जनसंवाद 2.0 का प्रमुख संदेश है कि गांव के विकास की प्राथमिकताएं गांव की जरूरतों और ग्रामीणों की सहभागिता से तय हों। वोटिंग वॉल, संदेश कार्ड और खुला संवाद मंच ग्रामीणों को अपनी आवश्यकता, सुझाव और प्रश्न सीधे रखने का अवसर प्रदान करेंगे। इससे ग्राम सभा स्थानीय विकास की योजना बनाने और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी मंच बनेगी। कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय युवाओं तथा सामुदायिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक योजना की जानकारी पहुंचे और जनसंवाद को प्रभावी बनाया जा सके। मेरा गांव-मेरा संकल्प, विकसित भारत का मजबूत आधार” के संदेश के साथ जनसंवाद 2.0 ग्राम स्तर पर जागरूकता, सहभागिता और विकास की नई दिशा को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की प्रतिक्रियाओं, सुझावों एवं उभरती सफलता की कहानियों का भी दस्तावेजीकरण किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

RAIGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...