WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB/29472/2026-PRD के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची में रायगढ़ जिले से भी दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ सहायक संचालक गुलाब डनसेना का तबादला जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ किया गया है। वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ सहायक संचालक सुजीत सिंह को स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।

इस फेरबदल के बाद रायगढ़ जिला जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय होगी। खास बात यह है कि आदेश में स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील बताया गया है।

सूची में रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, बालोद, कोंडागांव, सूरजपुर, कांकेर, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, महासमुंद, बलरामपुर-रामानुजगंज सहित विभिन्न जिलों के जनसंपर्क कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आदेश के अनुसार कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर, जबकि कुछ अधिकारियों के लिए स्वयं के व्यय पर किए गए हैं। विभागीय स्तर पर हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालयों के कामकाज और मीडिया समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त : छातामुड़ा चौक पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

सार्वजनिक मार्ग बाधित करने पर ट्रक मालिक के खिलाफ एफआईआर, 24 भारी वाहनों पर 49 हजार 300 रुपये जुर्माना, अतिक्रमण भी हटाए गए पत्रकार हीरालाल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS