WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन आघात : लगातार दूसरे दिन लैलूँगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37


4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति जब्त

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे गांजा, बोलेरो वाहन में छिपाकर कर रहे थे तस्करी

         

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

22 अगस्त, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये, तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक 26 BH 4095 B, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है, जब्त किया है। कार्रवाई में कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

           जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में ओडिशा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर तस्कर लैलूंगा-पत्थलगांव होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।

                    इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति वाहन की पायलटिंग करते हुए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मोटरसाइकिल से गिर गया। चोट लगने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लैलूंगा भेजा गया। पुलिस टीम ने इसके बाद भी संदिग्ध बोलेरो वाहन की तलाश जारी रखी।

पुलिस को देखकर भागने लगा बोलेरो चालक, घेराबंदी कर पकड़ा

                 कुछ देर बाद सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक 26 BH 4095 B पाकरगांव की तरफ से लैलूंगा की ओर आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने वाहन को दूसरी दिशा में भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
पूछताछ में बोलेरो चालक ने अपना नाम जशवंत कुमार शर्मा पिता श्रीराम कुमार शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी केशव नगर, थाना मडियाव, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश बताया। वाहन में बैठी महिला ने अपना नाम ज्योति जाटव पिता शोवरन जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी आलमनगर, थाना तालकटोरा, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ ले जाना स्वीकार किया।

महिला के बैग से निकला 4.108 किलो गांजा

             पुलिस ने नियमानुसार संदेहियों को नोटिस देकर वाहन एवं उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला ज्योति जाटव के कब्जे से एक काले रंग का पिट्ठू बैग 4 पैकेट में कुल 4.108 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

                              वहीं आरोपी जशवंत कुमार शर्मा के अधिपत्य से तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक 26 BH 4095 B, अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये, जब्त की गई। इस प्रकार पुलिस ने कार्रवाई में कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद एवं जब्त की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

             लैलूंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

                  ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करी के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई से जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

             कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी लैलूंगा, एएसआई प्रेम साय भगत, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैकरा , देव प्रसाद राठिया आरक्षक शशिभूषण उरांव,  राजू तिग्गा , चमर साय भगत और महिला आरक्षक लीलावती एक्का शामिल थी ।

जब्ती का विवरण
गांजा – 4.108 किलोग्राम – कीमत करीब ₹2 लाख
बोलेरो वाहन – कीमत करीब ₹8 लाख
कुल जब्ती – करीब ₹10 लाख

गिरफ्तार आरोपी
1. जशवंत कुमार शर्मा, पिता श्रीराम कुमार शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी केशव नगर, थाना मडियाव, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
2. ज्योति जाटव, पिता शोवरन जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी आलमनगर, थाना तालकटोरा, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

       “नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

            नशे के अवैध कारोबार अथवा तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल संचय जन भागीदारी 2.0 में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 31,157 जल संरक्षण कार्यों में से 29,947 कार्य पूर्ण, 1,210 कार्य प्रगतिरतवीबी-जीराम जी एवं मनरेगा के माध्यम से 1,332...

CHHATTISGARH NEWS

जल संचय जन भागीदारी 2.0 में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 31,157 जल संरक्षण कार्यों में से 29,947 कार्य पूर्ण, 1,210 कार्य प्रगतिरतवीबी-जीराम जी एवं मनरेगा के माध्यम से 1,332...

RAIGARH NEWS

जल संचय जन भागीदारी 2.0 में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 31,157 जल संरक्षण कार्यों में से 29,947 कार्य पूर्ण, 1,210 कार्य प्रगतिरतवीबी-जीराम जी एवं मनरेगा के माध्यम से 1,332...